देश

बेटे ने भगाई लड़की, सजा मिली मां को, लड़की के परिजनों ने नग्न कर घुमाने के बाद बिजली के खंभे से बांधकर की पिटाई

कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद इंसानियत शर्मसार हो जाए. बेलगावी जिले में कल एक 42 वर्षीय महिला को उसके बेटे के अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाने के बाद नग्न कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई. वहीं महिला के घर में भी तोड़ फोड़ की गई. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर से भाग गया था. बताया जा रहा है कि लड़की की सगाई किसी और से होने वाली थी.

घटना में 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया लड़की के बारे में पता चलने पर उसके परिवार वालों ने लड़के की मां के घर हमला कर दिया. जिले के ही न्यू वंटामुरी गांव में महिला का घर है. घर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने के बाद आरोपी महिला को बुरी तरह घसीटते हुए वहां से ले गए औऱ उसे नंगा कर घुमाया. इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो महिला को बिजली के खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर महिला को छुड़ाया.

इस घटना से जुड़े सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है. इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

इसे भी पढ़ें: JNU प्रशासन का बड़ा फैसला, धरना देने वालों पर लगेगा 20 हजार का जुर्माना, राष्ट्र विरोधी नारा लगाया तो खैर नहीं!

जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है. एक लड़का और लड़की भाग गए थे, इससे नाराज होकर लड़की के परिवारवालों ने लड़के के घर जाकर लड़के की मां को जबरन घर से ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया. केस दर्ज़ कर मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिला का इलाज कराया जा रहा है. हम लड़का और लड़की को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. आगे की जांच जारी है.”

Rohit Rai

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

27 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago