सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
side effects of reheating foods in oven: माइक्रोवेव और ओवन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान आज ज्यादतर घरों के किचन में इस्तेमाल किए जाते हैं. ओवन में खाना पकाना लोगों को आसान काम लगता है. ओवन की खासियत भी यही है कि इनमें बिना किसी काम के कुछ ही मिनटों में खाना बनकर तैयार हो जाता है.वहीं, फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना गर्म करने के काम भी ओवन में किए जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ओवन में खाने-पीने की कुछ चीजों को गर्म करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते है कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो ओवन में गर्म नहीं करनी चाहिए.
आमतौर पर लोग रात का बचा खाना फ्रिज में रखते हैं और अगले दिन उसे गर्म करके खाते-खिलाते हैं. खासकर बचे हुए चावलों से ओवन में फ्राइड राइस या वेजिटेबल पुलाव बनाया जाता है. ठंडे चावलों को ओवन में दोबारा गर्म करने से उनमें कई तरह के बैक्टेरिया हो सकते हैं और इन चावलों को खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
पके हुए या उबाले हुए अंडों को ओवन में दोबारा गर्म करने से वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. दोबारा गर्म करने से अंडों में बैक्टेरिया हो सकते हैं. इस तरह से दोबारा पकाया गया या गर्म करने के बाद अंडे को खाना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए हानिकारक साबित होता है.
आलू को भी गर्म करना किसी खतरे से कम नहीं है. ऐसा कहा जाता है की आलू को गर्म करने से बैक्टेरिया बढ़ने के चांस रहते है जिससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा और बढ़ जाता है.
अगर आप रात का बचा हुआ खाना फेंकने की जगह सुबह खाने के बारे में सोतचे है तो ये आपके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. लेकिन अगर आप ऐसा चिकन को लेकर भी सोचते हैं तो ये सही नहीं होगा. क्योंकि ऐसा करने से चिकन में मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक में बदल जाता है और फूड पॉइजनिंग होने का डर भी बढ़ जाता है. लेकिन आप चिकन को फेंकना नहीं चाहते हैं तो आप इसे गैस पर कम तापमान पर धीरे-धीरे गर्म कर सकते हैं. लेकिन भूलकर भी इसे ओवन पर गर्म न करें.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…