देश

केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कहा- लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे

Sonam Wangchuk: सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के संबंध में दायर याचिका के संबंध में सुनवाई के दौरान केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. केंद्र सरकार ने कहा कि वो लद्दाख को बांग्लादेश और नेपाल बनाना चाहते थे. इस जहर को हम फैलने नहीं दे सकते हैं. सोनम वांगचुक को लद्दाख हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस समय वो जोधपुर जेल में बंद हैं.

SC में इस याचिका की जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस प्रसन्ना वी वराले की बेंच सुनवाई कर रही थी. वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र की तरफ से पक्ष रख रहे थे.

तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक के भाषणों में यह दिखता है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं. जिले के डीएम ने उनकी गिरफ्तारी का फैसला लिया है.

मेहता आगे कहते हैं कि इन्होंने अपने भाषणों में नेपाल और बांग्लादेश जैसे उदाहरण देते हैं, जो युवाओं को भड़काना और देश की एकता को तोड़ने के बराबर है. सोनम वांगचुक पर एनएसए लगाने के लिए ये आधार पर्याप्त हैं.

क्या है मामला?

10 सितंबर 2025 को लेह में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और 6वीं अनुसूचि के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए. इस दौरान सोनम वांगचुक भूख हड़ताल औऱ अनशन पर बैठे थे. 23 सितंबर को अनशन पर बैठे दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद लेह में बंद की अपील की गई. 24 सितंबर को बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए.

ये भी पढ़ें- दलाई लामा को ग्रैमी मिलने पर चीन को लगी मिर्ची! ड्रैगन ने इसे चीन विरोधी अलगाववादी साजिश बताया

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों को फूंक दिया और बीजेपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया. इसपर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. इस प्रदर्शन में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. सुरक्षा को देखते हुए लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने सोनम वांगचुक को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago