देश

Sonbhadra Viral Video: दबंग लाइनमैन ने युवक को पीटा, फिर चप्पल पर थूककर चटवाया, AAP सांसद ने BJP को घेरा, कहा- किस मुंह से UCC की बात करते हो

Sonbhadra Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का बताया जा रहा है. इस वीडियो को आप नेता व सांसद संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल के शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “ये यूपी का सोनभद्र है. एक दलित युवक को एक हैवान चप्पल चटवा रहा है. तुम्हारे राज में तो दलितों को इंसान ही नहीं माना जाता, तुम समान नागरिक क़ानून की बात कैसे करते हो भाजपाईयों.”

6 जुलाई की है घटना

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स किसी व्यक्ति से अपनी चप्पल चटवा रहा है और इसके बाद वह उससे उठक-बैठक लगाने के लिए कहता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो को ट्वीट कर संजय सिंह ने भी यूपी की भाजपा सरकार को घेरा है, जिस पर सोनभद्र पुलिस ने जवाब दिया, “अभियुक्त तेजबली सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा सम्बन्धित विद्युत विभाग द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.”

सूत्रों की मानें तो मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की है और यह घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है. मामला सोनभद्र जिले शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालडीह गांव का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: एक ही महिला डॉक्टर की डिग्री से चल रहे 8 अस्पतालों को नोटिस, 100 अस्पतालों के नवीनीकरण पर भी लगी रोक

ये है मामला

जानकारी सामने आ रही है कि पीड़ित युवक शाहगंज थाना क्षेत्र के बालाडीह गांव में अपने मामा के घर आया था. बताया जा रहा है कि यहां पर बिजली नहीं आ रही थी. इस पर पीड़ित युवक ने बिजली में आई तकनीकी खामी को ठीक कर दिया था. इस पूरे मामले को लेकर सीओ घोरावल अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़ित युवक द्वारा बिजली ठीक करता हुआ देखकर आरोपी तेजबली सिंह तमतमा उठा. उसने युवक को अपनी चप्पल पर थूक कर चटवाया. संविदा कर्मी लाइनमैन तेजबली सिंह जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के ओडहथा गांव का निवासी है.

पीड़ित को आई अंदरुनी चोटें

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित युवक राजेन्द्र ने बताया कि वह 6 जुलाई को अपने मामा नन्दू निवासी बालडीह थाना शाहगंज के घर गया था. उसने बताया कि मामा के घर की बिजली खराब थी. यह देखते हुए उसने शाम 4 बजे घर के अन्दर और बाहर फाल्ट चेक किया. इसी बीच शाहगंज पावर हाउस पर नियुक्त संविदा कर्मचारी तेजबली सिंह पटेल मौके पर पहुंच गया और मुझे अकारण गाली देने लगा. राजेंद्र ने ये भी आरोप लगाया कि तेजबली सिंह पटेल ने उसे मारा-पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और फिर अपने चप्पल पर थूककर चटवाया. पीड़ित ने दावा किया है कि पिटाई से उसको अंदरुनी चोटें भी आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आकाश गए तो अब कौन? मायावती ने चला ऐसा दांव, 27 साल के ‘नए चेहरे’ को सौंपी पूरी बसपा!

UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ बैठक में अपने भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय…

12 minutes ago

J&K: दिल्ली में SOG का बड़ा एक्शन, ‘खौफ गैंग’ का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; रामबन में दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खौफ गैंग के…

13 minutes ago

मंत्रियों के लिए पीएम मोदी का चार दिवसीय चिंतन शिविर, चार अहम मुद्दों पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रियों के लिए 23, 24, 30 सितंबर और 1…

21 minutes ago

8 साल में 60 करोड़+ लोगों तक पहुंची आयुष्मान भारत योजना, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM Modi Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने…

49 minutes ago

‘दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम…’,आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी?

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने योजना की उपलब्धियां गिनाईं…

1 hour ago