काली मिर्च के नुकसान
Side Effect Of Black Pepper: हर घर के किचन में मिलने वाली काली मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के भोजनो में किया जाता है. इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है. इसका इस्तेमाल चाय और काढ़ा बनाने में किया जाता है. देखा जाए तो काली मिर्च हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. एंटी-माइक्रोबियल के गुणों से भरपूर काली मिर्च लिवर, आंत और किडनी का भी ख्याल रखती है. इसमें कैंसर विरोधी गुण भी होते है. लेकिन क्या आप जानते है कि काली मिर्च हेल्थ को काफी तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है जो खतरनाक साबित हो सकते हैं. तो आइए जानते है जरूरत से ज्यादा काली मिर्च खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंचता हैं.
ज्यादा काली मिर्च खाने से गैस की समस्या बढ़ सकती है. इसके सेवन के बाद गले और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा कब्ज, डायरिया की भी परेशानी हो सकती है. काली मिर्च की तासीर काफी गरम होती है. अगर पित्त की समस्या है तो काली मिर्च से पहरेज करना चाहिए.
कुछ व्यक्तियों को काली मिर्च से एलर्जी हो सकती है. एलर्जी की प्रतिक्रिया हल्के लक्षणों जैसे खुजली, पित्ती या सूजन से लेकर सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न या एनाफिलेक्सिस जैसी अधिक गंभीर प्रतिक्रियाओं तक हो सकती है. यदि आपको काली मिर्च का सेवन करने के बाद किसी भी तरह की एलर्जी के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सहायता लें.
ये भी पढ़ें:फ्रिज़ी बालों से छुटकारा दिलाएगा ये टिप, इन चीजों को शैंपू में मिला कर लगा लें…बाल हो जाएगा सिल्की
हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन खूबसूरत और चमकदार दिखे खासकर लड़कियां अपने स्किन को लेकर काफी सेंसिटिव होती है. लेकिन अगर स्किन में नमी रहेगी तो वो खूबसूरत और चमकदार नजर आएगी. नमी पाने रे लिए गरम तसीर की चीजों को खाने से पहरेज करना चाहिए. इसे खाने से स्किन में खुजली की समस्या, स्किन से जुड़ी बीमारी या पिम्पल्स भी हो सकते हैं.
प्रेगनेंसी के दौरान गरम तासीर की चीजें खाने से पहरेज करना चाहिए. प्रेगनेंसी में काली मिर्च का सेवन काफी कम मात्रा में करना चाहिए. अगर बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो काली मिर्च बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. इससे बच्चे के पेट में जलन हो सकता है. साथ ही गर्मी का मौसम है तो भी काली मिर्च से पहरेज करना चाहिए.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…