Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी

मांड्या – कांग्रेस  की भारत जोड़ो यात्रा के 29 वें दिन राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं. यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है. और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगी. सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है. भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं.

गांधी परिवार के लिए अहम क्यों है कर्नाटक

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है. जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, “यह देश के लिए गर्व की बात है.”

कश्मीर में होगा यात्रा का समापन

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं. सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है. वहीं यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. पिछल माह 7 सितंबर को शुरू हुई थी. 150 दिन की यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital