सोनिया गांधी लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी और संसद के ऊपरी सदन में वह किस राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी, इस पर अंतिम निर्णय आज रात लिया जाएगा. 1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं. सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा सांसद रही हैं.
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगे साथ
सूत्रों की मानें तो जब वह राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी तो उनके बेटे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके साथ होंगे. वही एक सूत्र ने कहा, “राज्य से चुनाव लड़ने पर अंतिम निर्णय आज रात तक लिया जाएगा.” शीर्ष सूत्रों ने कहा कि जहां विकल्पों के मामले में राजस्थान “शीर्ष” है, वहीं कुछ अन्य राज्य इकाइयों ने उन्हें नामांकन दाखिल करने की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि उनके राजस्थान को चुनने की संभावना है क्योंकि राज्य में पार्टी की एक सीट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेवानिवृत्ति के कारण खाली हो गई है.
इंदिरा गांधी भी रह चुकी हैं राज्यसभा की सदस्य
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं. सोनिया गांधी, जो कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बार-बार लोकसभा के लिए चुनी जाती रही हैं. राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने का कदम इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले उठाया गया है.
कांग्रेस ने अभी तक 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. चुनाव आयोग ने पिछले महीने 56 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था और मतदान 27 फरवरी को होगा.
Semiconductor Jobs in India: भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है.अगले 3…
PM Modi On Uttarakhand Bus Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड हादसे पर गहरा दुख…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…