देश

छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया को महीनों बाद ​सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दे दी है.

जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने सौम्या को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि अंतरिम जमानत पर रहने के दौरान गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी. जांच में सहयोग करेंगी. ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी.

कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया है. कोर्ट ने सौम्या चौरिसिया से कहा कि वो कोर्ट के बिना अनुमति के देश छोड़कर नहीं जाएंगी. सुप्रीम कोर्ट ने छतीसगढ़ सरकार से कहा है कि सौम्या चौरसिया को बहाल न करें, वह निलंबित रहेंगी. हालांकि, ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जमानत का विरोध किया था.

1 साल 9 महीने से जेल में बंद हैं सौम्या

सौम्या चौरसिया की ओर से पेश वकील ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि चौरसिया 1 साल 9 महीने से जेल में बंद हैं. छतीसगढ़ के कथित 500 कोल लेवी स्कैम के आरोप में सौम्या चौरसिया जेल में बंद हैं.

हाल ही में छतीसगढ़ हाई कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की तीसरी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. इससे पहले अप्रैल में कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने हाई कोर्ट में कहा था कि सौम्या चौरसिया किनपीन की भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया था. सौम्या दिसंबर 2022 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.

पहले भी सुप्रीम कोर्ट से लगा चुकीं गुहार

सौम्या इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार लगा चुकी हैं. जिसको खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने के कारण उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा चुका है.

जमानत पर सुनवाई के दौरान सौम्या चौरसिया के वकील ने बचाव में कहा था कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामला नहीं बनता है. यह भी कहा गया था कि सौम्या एक महिला हैं, उनके दो बच्चे हैं और इस मामले में लंबा समय लगने वाला है. इसलिए याचिकाकर्ता को जमानत दे दी जाए. कोयला घोटाले एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी की छापेमारी के दौरान सौम्या चौरसिया के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज बरामद किया था और करोड़ो की संपत्ति को जब्त किया था.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

23 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

32 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

34 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago