देश

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड के दोषियों की सजा पर 26 अक्टूबर को होगी बहस

Soumya Vishwanathan Murder Case: कल यानी 26 अक्टूबर का दिन टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड केस के लिहाज से अहम होने वाला है. सौम्या विश्वनाथन हत्या कांड के केस में दोषी करार दिए गए सभी अभियुक्तों की सजा पर 26 अक्टूबर को सजा पर बहस होगी. ऐसे में इस केस की परतें एक बार फिर खुल सकती हैं. बता दें कि पिछले हफ्तें ही सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है लेकिन यह मामला क्या है चलिए समझाते हैं.

दरअसल, साल 2008 में सौम्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 30 सितंबर 2008 को सौम्या विश्वनाथन को उस समय गोली मारी गई थी, जब वह कार से अपने घर लौट रही थीं. इस हत्याकांड में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. दोषियों के नाम रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी हैं. पुलिस ने इन पर मकोका लगाया था.

यह भी पढ़ें-न्यूजक्लिक मामले में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, इस दिन तक बढ़ी पुलिस कस्टडी

बता दें कि रवि कपूर और अमित शुक्ला को आईटी प्रोफेशनलन जिगिशा घोष हत्याकांड में भी दोषी ठहराया जा चुका हैय जिगिशा घोष हत्याकांड में दोनों को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दी थी. गौरतलब है कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी कई महीनों तक इस केस में कुछ हाथ नहीं लग पा रहा था.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखा पुलिस का फैसला, रामलीला मैदान में नहीं दी मुस्लिम महापंचायत के आयोजन की इजाजत

वहीं साल 2009 में वसंत विहार के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली जिगिशा घोष का अपहरण और उसके बाद मर्डर हो गया. इसी मामले में खोजबीन के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज से बलजीत मलिक की फोटो हाथ लगी थी. बलजीत से पूछताछ के बाद केस में रवि कपूर का नाम सामने आया. पुलिस ने कपूर को गिरफ्तार करके दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सौम्या के मर्डर की बात कबूल की. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मकोका लगा दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago