Manmohan Singh Letter Head Case: साल 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक फर्जी लेटरहेड पर पत्र लिखने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. बता दें कि इस मामले की जांच को लेकर उस वक्त के गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने सीबीआई में केस दर्ज कराया था. इस मामले में की जांच सीबीआई ही कर रही है. इस मामले में कांग्रेस के ही एक नेता जगदीश टाइटलर को भी आरोपी बनाया गया है लेकिन आखिर यह मामला क्या है चलिए आपको बताते हैं.
दरअसल, यह मामला वर्ष 2009 का है. जिसकी जांच सीबीआई कर रही है. आरोप है कि टाइटलर और आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा ने तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अजय माकन के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर एक चीनी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों के लिए वीजा के नियमों में छूट देने का आग्रह किया था. इन दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें-टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड के दोषियों की सजा पर 26 अक्टूबर को होगी बहस
गौरतलब है कि जब यह मामला सामने आया था तो उसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. इस मामले में सुनवाई के बाद निचली अदालत ने इनके खिलाफ आरोप भी तय कर दिए हैं लेकिन टाइटलर ने इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी.
यह भी पढ़ें-न्यूजक्लिक मामले में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, इस दिन तक बढ़ी पुलिस कस्टडी
हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए एक साल में ट्रायल पूरा करने को कहा था, पिछले महीने सितंबर में कोर्ट ने समय सीमा को बढ़ा दिया था लेकिन अब यह केस एक बार फिर खुलने वाला है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…