देश

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिकेटर लांस क्लूजनर होंगे त्रिपुरा टीम के कोच

Agartala: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर लांस क्लूजनर जल्द ही त्रिपुरा टीम के कोच बनने जा रहे हैं. लांस क्लूजनर को इंटरनेशनल लेवल पर उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. इस बात की जानकारी त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के उपाध्यक्ष तिमिर चंदा ने देते हुए बताया कि वह त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के साथ 100 दिनों के लिए अनुबंध करने के लिए तैयार हैं.

क्लूजनर ने भरी हामी

तिमिर चंदा के अनुसार, क्लूजनर ने राज्य की रणजी ट्रॉफी टीम को अपने क्रिकेट कौशल से सुधारने में मदद करने के अलावा युवा टीमों के साथ अपने विचारों को साझा करने पर सहमति व्यक्त की है. इस मौके पर चंदा ने कहा कि, ” हम सभी लांस क्लूजनर और उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में जानते हैं. बाद के अपने जीवन में उन्होंने कई टीमों को कोचिंग दी और अब उन्होंने त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है,”

100 दिनों के लिए होगा अनुबंध

तिमिर चंदा ने कहा कि टीसीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन जारी कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पृष्ठभूमि वाले कोचों के लिए आवेदन मांगे थे. चंदा ने कहा कि, “इसके लिए आने वाले कई प्रतिक्रियाओं में से लांस क्लूजनर भी एक थे. अनुबंध के तौर-तरीके तय किए जा रहे हैं. अगर चीजें सही दिशा में चलती हैं तो वह 100 दिनों के लिए टीसीए से जुड़ेंगे. हम उनके बहुत आभारी हैं कि उन्होंने युवा राज्य की टीमों के साथ भी अपने विचारों को साझा करने की इच्छा व्यक्त की है,”

इसे भी पढ़ें: G-20 Celebrations: जम्मू-कश्मीर की महिलाएं कर रही हैं खेलों में अपना नाम रोशन, हासिल की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम उपलब्धियां

500 घरेलू मैच 

तिमिर चंदा ने यह भी कहा है कि पहली बार क्रिकेट एसोसिएशन राज्य के भीतर 500 घरेलू मैच कराने की दहलीज पर है. इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, “पहली बार, त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य के भीतर 500 घरेलू मैचों का लक्ष्य रखा है. पहले से ही 450 मैचों का आयोजन किया जा चुका है, इसलिए हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस वर्ष के अंत में 500 से अधिक मैचों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा, हम राज्य भर में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों के लिए खुला चयन परीक्षण आयोजित कर रहे हैं, ताकि कच्ची प्रतिभा हासिल की जा सके.’

Rohit Rai

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

16 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

37 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago