देश

सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग: क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन पर बोले BJP MLA राजेश्वर सिंह- खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म व सम्मा​न दिलाना मेरा प्रयास

Sarojini nagar Sports League: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ के सबसे बड़े क्रिकेट चैंपियनशिप के ऐतिहासिक ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ. कानपुर रोड़ स्थित जय जगत पार्क में खेले गए इस क्रिकेट में युवा खिलाड़ी जोश से भरे नजर आ रहे थे और उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया व जमकर तालियां बटोरी. इस मौके पर अंडर-25 की लखनऊ नवाब हिंद नगर टीम और अंडर-19 की आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी टीम सरोजनीनगर की क्रिकेट चैंपियन बनीं.

इस अवसर पर मौजूद केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश अताउर रहमान मसूदी, महापौर सुषमा खर्कवाल तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह वर्धन किया. इस ग्रैंड फिनाले में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट किया और चौकौं-छक्कों के दौरान जमकर तालियां व सीटियां बजाईं. जो दर्शक मैदान पर जाकर मुकाबला नहीं देख पाए, उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट का लुत्फ उठाया. इंटरनेशनल क्रिकेट की तर्ज पर खेले गए इस क्रिकेट चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के लाखों लोग गवाह बनें.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा ने बनाई रणनीति, बूथ लेवल पर शुरू करने जा रही ये अभियान

इनके बीच हुआ मुकाबला

पहला मुकाबला अंडर-25 ग्रामीण की टीमों गौरी क्रिकेट यूथ क्लब और बेहटा क्रिकेट यूथ क्लब के बीच खेला गया जिसमें बेहटा क्रिकेट यूथ क्लब विजयी रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरी क्रिकेट यूथ क्लब ने 70 रन बनाएं तो जवाब में बेहटा क्रिकेट यूथ क्लब ने 74 रन बनाकर फाइनल में पहुंची. दूसरा मुकाबला अंडर-25 शहरी की टीमों महाकाल 11 और लखनऊ नवाब हिंद नगर के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ नवाब हिंद नगर जीती. लखनऊ नवाब हिंद नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाएं तो वही महाकाल मात्र 49 रनों में ही सिमट गई.

इस तरह लखनऊ नवाब हिंद नगर ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की. अंडर-25 ग्रामीण की बेहटा क्रिकेट यूथ क्लब और अंडर-25 शहरी की लखनऊ नवाब हिंद नगर के बीच बीच ग्रैंड फिनाले खेला गया, इसमें लखनऊ नवाब हिंद नगर ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा डाला. तो वहीं अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी और पीबीएसएन इंटर कॉलेज आमने सामने रही. दोनों टीमों के बीच हुए रोचक मैच में आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी ने खिताबी मुकाबला जीता.

विजेता को मिला इनाम

बता दें कि विजयी टीम को 50,000 रुपये की ईनामी धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया तो वहीं रनरअप टीम को 25,000 रुपये​ की ईनामी धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे व चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया.

48 दिनों तक चली टी-10 चैंपियनशिप

इस लीग के अंतर्गत चल रही ‘क्रिकेट चैंपियनशिप’ में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह चैंपियनशिप कई मायनों में इसलिए खास रही क्योंकि यह 48 दिनों तक चली. इस टी-10 चैंपियनशिप में 192 मैच खेल गए. 200 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और इसमें लगभग 3,500 युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया. इस मौके पर डा. राजेश्वर सिंह का संकल्प हैं युवाओं को खेल संसाधन, प्लेटफॉर्म व खिलाड़ियों को सम्मा​न दिलाना, इसके लिए ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा.

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

58 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago