दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
विदेश मंत्री एस जयशंकर
Canada-India Tensions: कनाडा और भारत के बीच रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद लगातार स्थिति खराब हो रही हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले ही एहतियात बरतते हुए कनाडा में रहे रहे भारतीयों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. इसके साथ ही जो नागरिक कनाडा की यात्रा करने वाले हैं वो भी सावधानी बरतें. इसके अलावा भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि उन क्षेत्रों में न जाएं जहां हिंसा देखी गई हैं.
भारत सरकार ने एडवाइजरी में आगे कहा कि हाल ही में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदायों के लोगों को निशाना बनाया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं. इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं.
इससे पहले कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि भारत की यात्रा पर जाने वाले या फिर जो कनाडाई नागरिक भारत में रह रहे हैं, वे लोग जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें. कनाडाई सरकार ने सलाह देते हुए कहा, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से बचें. यहां आतंकवाद, उग्रवाद और अपहरण का खतरा है.
यह भी पढ़ें- India Canada Row: “पीएम ट्रुडो साबित करें भारत पर लगे आरोप…”, कनाडाई पत्रकार की नसीहत
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कहा था कि खालिस्तानी समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता की जांच कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या या फिर किसी दूसरे देश की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कनाडा में किसी भी हिंसा या आपराधिक कृत्य में भारत की संलिप्तता के सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…