देश

UP News: आय से अधिक सम्पत्ति के दोषी पाए गए ये सपा नेता, विजिलेंस का खुलासा- इनकम से 67 लाख रुपए अधिक खर्च किए

Lucknow: बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में आरोपित समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुकेश श्रीवास्तव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके खिलाफ विजिलस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में वह आय से 59.74 प्रतिशत अधिक धन खर्च करने के दोषी पाए गए हैं. इसके बाद से सियासी हड़कम्प मचा हुआ है तो दूसरी ओर विजिलेंस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें कि, मुकेश श्रीवास्तव बहराइच की पयागपुर सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं तो वहीं 2017 में कांग्रेस छोड़कर सपा का हाथ थामने के बाद साल 2017 व 2022 में सपा के टिकट पर बहराइच से फिर से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक व सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ शासन ने वर्ष 2021 में विजिलेंस की खुली जांच का निर्देश दिया था. इसी के बाद उनके खिलाफ विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर की टीम द्वारा जांच की जा रही थी, जिसमें उनको दोषी पाया गया है. विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट 12 अक्टूबर, 2022 को शासन को सौंपी थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि, निर्धारित अवधि के दौरान मुकेश श्रीवास्तव की सभी वैध स्रोतों से 1.12 करोड़ रुपये से अधिक आय हुई थी, जबकि इसी निर्धारित अवधि में उन्होंने चल-अचल संपत्तियों तथा भरण-पोषण में लगभग 1.80 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया था. बता दें कि मुकेश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले के भी आरोपी हैं और इस मामले में दोनों को जेल भी जाना पड़ा था. तो वहीं सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग मामलो में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की नगरी पहुंचेगा 75 नदियों का जल, इंदौर से निकला ये खास रथ, 60 दिनों तक होगा हनुमान चालीसा का पाठ

जांच एजेंसी को नहीं दे पाए जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव ने अपनी आय से 67 लाख से रुपये (59.74 प्रतिशत) अधिक खर्च किया, लेकिन इस बारे में विजिलेंस ने जब पूछताछ की तो वह कोई जांच एजेंसी को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसी के बाद शासन की अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस के निरीक्षक आलोक कुमार राय द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया औऱ विवेचना शुरू की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

12 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

24 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

36 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

42 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

58 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago