देश

Modi Surname Reactions: “लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर लगा है करारा चांटा”, राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले मामले पर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

Modi Surname Reactions: मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद और सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी संसद सदस्यता के बहाल होने के कयास लगाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस व कई दलों के नेताओं के बयान भी सामने आए हैं और इसी बीच विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. इसी के साथ कहा है कि, लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर करारा चांटा भी लगा है.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि, “निचली अदालत द्वारा दिए गए राहुल गांधी की सजा व सदस्यता समाप्ति पर रोक लगाने सम्बन्धी मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करता हूं. इस निर्णय से जहां एक ओर राहुल गांधी को न्याय मिला वहीं दूसरी ओर देश की जनता का सर्वोच्च न्यायालय के प्रति सम्मान व विश्वास और भी मजबूत हुआ.” इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा है कि, “इस निर्णय से न केवल लोकतंत्र की जीत हुई, अपितु हिटलर शाही, तानाशाही व लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर करारा चांटा भी लगा.”

ये भी पढ़ें- “I m Sorry..मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकता”, नागपुर हाईकोर्ट के जस्टिस रोहित देव ने बीच अदालत में दिया इस्तीफा

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे. मालूम हो कि, गुजरात के सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसी के बाद 24 मार्च 2023 को लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर, 23 मार्च 2023 से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया था. इसी के बाद से यह मुद्दा राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ था और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर इसकी आलोचना कर रहे थे तो वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने खुद भी कहा है कि, “आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है. मुझे क्या करना है, उसे लेकर मेरे मन में स्पष्टता है.” इसी के साथ उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद भी दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

24 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago