बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी
Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन से फिर से सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ ली. जिसके बाद पूरे मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन और दो डिप्टी सीएम ने पद की शपथ ली. अब नीतीश कुमार की कड़ी परीक्षा 12 फरवरी को है, जब उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. इसी बीच एक बड़ा पेंच फंस गया है.
दरअसल, बिहार विधानसभा के मौजूदा स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए, वह विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे.
विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उन्हें आज जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है. उन्होंने इसपर कहा कि कार्य संचालन नियमावली के मुताबिक, मैं अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने तक पद पर बना रह सकता हूं.
बीते दिनों बीजेपी के विधायक नंदकिशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को भेजा था. जिसमें कहा गया था कि नई सरकार के गठन के बाद वर्तमान स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पर इस सदन का विश्वास नहीं रह गया है. इस नोटिस में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जदयू के विनय कुमार चौधरी, रत्नेश सदा समेत कई और विधायकों के भी हस्ताक्षर हैं.
बिहार विधानसभा अध्यक्ष में सत्ता पक्ष के पास 128 विधायकों का संख्या बल है. जबकि विपक्ष के पास 114 विधायक हैं. वहीं AIMIM के एक विधायक अख्तरुल ईमान अभी किसी के साथ नहीं गए हैं. अब ऐसे में नीतीश कुमार को सदन में बहुमत पेश करने में परेशानी नहीं होगी.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…