सुप्रीम कोर्ट.
Special Lok Adalat: देश भर की अदालतों में 5 करोड़ से अधिक मुकदमे लंबित हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल 2024 तक 80194 मुकदमें लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह लोक अदालत 29 जुलाई से शुरू हुआ था और 3 अगस्त को खत्म हो गया. इस दौरान लगभग 1000 से अधिक मुकदमों का निपटारा किया गया, जिनमें सिविल मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले शामिल हैं. समापन समारोह में मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यदि कोई विवाद सुलझा सकता है तो उसे सुलझा लेना चाहिए.
विशेष लोक अदालत के समापन के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत हो गई थी. उनमें से 1065 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र सौंपे. इन बच्चों को चार साल तक हर साल 45 हजार रुपये दिया जाएगा. इसमें कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा चयनित 425 उम्मीदवारों बच्चों को शामिल किया गया. वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमारे देश में प्रथम दृष्टया अदालत भगवान कृष्ण द्वारा आयोजित की गई थी. कौरवों और पांडवों के बीच विवाद हो गया था. दुर्योधन नहीं माना और मध्यस्थता नहीं हो सकी. यह हमारी संस्कृति में है कि हम विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का उपयोग करते हैं.
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि एक टीम लीडर केवल उतना ही अच्छा हो सकता है, जितनी अच्छी टीम हो. सीजेआई ने कहा कि मैं वास्तव में महसूस करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट भले ही दिल्ली में है लेकिन यह पूरे भारत का सर्वोच्च न्यायालय है. सीजेआई ने कहा कि हमने पूरे देश से अधिकारियों को रजिस्ट्री में भर्ती किया है और वे पूरे भारत में जीवन और समाज के बारे में विविधता, समावेश और ज्ञान लाते हैं. सीजेआई ने यह भी बताया कि इस विशेष लोक अदालत को डिजाइन करने की कोशिश में हमें हर छोटे चरण में जबरदस्त सहयोग मिला. हमने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पैनल में दो जज और बार के दो सदस्य शामिल होंगे. एक वरिष्ठ वकील और एक SCAORA से वकील शामिल हुए.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…