देश

Special Session: आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इन 4 बिलों पर होगी चर्चा, I.N.D.I.A अलायंस ने बुलाई बैठक

संसद का आज (18 सितंबर) से विशेष सत्र शुरू हो रहा है. जिसमें कई बिल पेश होने के कयास लगाए जा रहे हैं. इससे पहले 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गज द्वार पर ध्वज फहराया था. विशेष सत्र का आयोजन नए संसद भवन में होगा. सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक होगी. जिसमें विशेष सत्र को लेकर रणनीति तय होगी.

सत्र के दौरान होंगी 5 बैठकें

संसद के विशेष सत्र को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये हंगामेदार रहने वाला है. सत्र के दौरान 5 बैठकें होंगी. जिसमें चार बिलों पर चर्चा के साथ ही अन्य बिल भी पेश किए जा सकते हैं. जिसमें एक देश एक चुनाव, समान नागरिक संहिता, महिला आरक्षण शामिल हैं.

सत्र के पहले दिन 75 सालों की यात्रा पर चर्चा

सत्र के पहले दिन राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभवों और यादों पर चर्चा होगी. सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद में होगी. इसके बाद अगले दिन की कार्यवाही यानी की 19 सितंबर को नए संसद भवन में सदन चलेगा.

यह भी पढ़ें- Sanatan Controversy: ‘ये मच्छर-भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे..’, योगी सरकार के मंत्री का I.N.D.I.A गठबंधन पर करारा हमला

20 सितंबर से शुरू होगा कामकाज

19 सितंबर को नए संसद भवन में फोटो सेशन कार्यक्रम होगा. उसके बाद 11 बजे सेंट्रल हॉल में एक समारोह का आयोजन होगा. 20 सितंबर से नए संसद भवन में कामकाज शुरू होगा.

इन बिलों पर होगी संसद में चर्चा

संसद सत्र में जिन चार बिलों पर चर्चा होगी उनमें- मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन, अधिवक्ता संशोधन बिल, पोस्ट ऑफिस बिल और प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल बिल शामिल है. सरकार के सभी मंत्रियों को सदन की कार्यवाही में मौजूद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago