होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Jawan Box Office Collection Day 11: किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा कर रखा हुआ है. रिलीज के बाद से ही फिल्म रिकॉर्ड और इतिहास बना रही है. शाहरुख खान कि फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन जबरदस्त कमाई के साथ 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. वहीं अब इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की है. तो चलिए आइए जानते है जवान ने कुल कितने रुपये का कलेक्शन किया है.
साल की शुरुआत में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था. इसके बाद 7 सितंबर को बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से यह सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 398.88 करोड़ रुपये था. ‘जवान’ ने दूसरे वीकेंड के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड की बात करें तो यह भी बेजोड़ रहा है. दूसरे शुक्रवार को जहां शाहरुख की फिल्म ने 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे शनिवार को जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और 32.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब फिल्म की रिलीज के दूसरे रविवार यानी 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जवान’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 35 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है. इसके साथ ही 11 दिनों में ‘जवां’ का कुल कलेक्शन अब 475.78 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- Mission Raniganj का गाना रिलीज, परिणीति संग ‘जलसा 2.0’ पर अक्षय ने किया धमाल
जवान का निर्देशन एटली ने किया है. इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक और आलिया कुरैशी ने शाहरुख की टीम की छह लड़कियों के रूप में काम किया है. सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान नजर आ रहे हैं. इन सबके अलावा फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का खास कैमियो है.
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…