देश

‘कमोड की सीट बंद कर बैठ जाइये…’ मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में टाॅयलेट में बैठ पैसेंजर ने पूरी की यात्रा

SpiceJet Mumbai Bengaluru Flight: मुंबई से बेंगलुरु जा रही उड़ान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस फ्लाइट के टाॅयलेट में एक यात्री बुरी तरह फंस गया वह फ्लाइट के लैंड होने के बाद ही बाहर आ सका. उसने एक घंटे से ज्यादा की यात्रा के दौरान अपना पूरा समय टाॅयलेट में ही बिताया. घटना के बाद स्पाइसजेट ने माफी मांगी है. घटना 16 जनवरी की है.

जानकारी के अनुसार यात्री मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान में सवार हुआ. विमान के उड़ान भरने से पहले वह टाॅयलेट में गया. इसके बाद जब उसने बाहर आने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला. यात्री ने काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में की पूजा-अर्चना, थोड़ी देर में केरल को देंगे 4000 करोड़ की सौगात

क्रू मेंबर्स ने ऐसे की मदद

काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुल तो यात्री ने क्रू मेंबर्स से दरवाजा खुलवाने की अपील की. लेकिन कई कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुल सका. इसके बाद यात्री को टाॅयलेट में ही रुकने के लिए कहा गया. इसके बाद जब फ्लाइट बेंगलुरु पहुंची तो टैक्नीशियन की मदद से उसे दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया.

लैंडिंग के बाद इंजीनियर ने खोला दरवाजा

हालांकि जब काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो क्रू मेंबर्स ने एक नोट लिखकर अंदर दरवाजे के नीचे से अंदर भेजा. जिसमें लिखा था हम दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं. घबराइए मत, कुछ ही मिनटों में प्लेन लैंड हो जाएगा. आप कमोड की सीट बंद करके उसके उपर आराम से बैठ जाए. लैंडिंग के बाद प्लेन का दरवाजा खुलते ही इंजीनियर आ जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: पहले सांसदी गई, अब जबरन छीना जाएगा बंगला, महुआ मोइत्रा को जारी किया गया बेदखली का नोटिस

एयरलाइंस ने मांगी माफी

घटना के बाद एयरलाइंस ने माफी मांगी है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि प्लेन के टाॅयलेट के लाॅक में खराबी के कारण दरवाजा नहीं खुल पाया. ऐसे में यात्री को पूरी यात्रा टाॅयलेट में रहकर ही करनी पड़ी. एयरलाइंस ने कहा कि हमने पूरी यात्रा के दौरान यात्री को जरूरी मदद मुहैया कराई.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

8 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

33 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

40 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

41 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

59 minutes ago