देश

UP Police Recruitment Exam: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में STF को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

UP Police Recruitment Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में UP STF को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 17, 18 फरवरी को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के दूसरे दिन पेपर लीक होने को लेकर तमाम साक्ष्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसी के बाद पुलिस छानबीन में पेपर लीक मामले को सही पाया गया. इस पर प्रदेश सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी. हालांकि सरकार ने 6 महीने के अंदर ही परीक्षा फिर से कराने की बात कही है. तो वहीं इस मामले में लगातार यूपी पुलिस व एसटीएफ नकल माफियाओं की धरपकड़ करने में जुटी है.

पेपर लीक मामले में मेरठ एसटीएफ की टीम अब तक 54 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी क्रम में बुधवार को एसटीएफ की मेरठ टीम ने मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. वह थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में काफी समय से वांछित चल रहा था. एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था. वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इससे पहले वह एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में मामले में कौशांबी से जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: मुख्तार के भाई अफजाल लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं? आज हाईकोर्ट में तय होगी किस्मत

रिसॉर्ट में परीक्षा से एक दिन पहले ही साल्व कराया गया था पेपर

गिरफ्तार राजीव ने पूछताछ में खुलासा किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर साल्व करा दिया गया था. उसने अपने गैंग के साथ मिलकर गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पेपर साल्व कराया था. एसटीएफ इस मामले में उससे आगे की भी पूछताछ कर रही है. इसी के साथ ही राजीव के अन्य साथियों के बारे में भी एसटीएफ पूछताछ कर रही है. एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago