देश

सीमा हैदर से बिल्कुल उलट कहानी, नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू!

Anju-Nasrullah: सीमा हैदर की तरह एक और मामला सामने आया है. लेकिन इस बार सीमा पार करने वाली लड़की भारतीय है. दरअसल, भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए अपने प्यार को पाने के लिए अंजू पाकिस्तान पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यूपी की रहने वाली अंजू को फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्लाह से मोहब्बत हो गई. अब अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अंजू पाकिस्तान गई है. हालांकि, सीमा हैदर और अंजू की कहानी अलग है, जहां सीमा अवैध तरीके से भारत आई वहीं, अंजू कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई है.

फेसबुक पर दोस्ती जो प्यार में बदल गई

अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर एक साधारण फेसबुक दोस्ती से शुरू हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई. उनके बीच दूरियों के बावजूद, उनका प्यार मजबूत होता गया. सीमा हैदर का मामला सामने आने से पहले ही अंजू ने पाकिस्तान जाने की इजाजत के लिए आवेदन कर दिया था. अंजू वीजा लगने तक इंतजार करती रही. जब वीजा लग गया तो अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने के लिए यात्रा पर निकल पड़ी. हालांकि अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है. उनके संबंध की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर और सचिन की बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, पिता बोले- कमजोरी के चलते बात नहीं कर पा रहे दोनों

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की होगी गिरफ्तारी, इस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

फेसबुक पर हमारे बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई: अंजू

न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से कहा, “अंजू के पास वीजा है और वह कानूनी तौर पर पाकिस्तान में दाखिल हुई हैं.” उन्होंने यह भी पुष्टि की कि महिला और नसरुल्लाह पिछले चार साल से दोस्त हैं. अधिकारी ने कहा कि अंजू वाघा के रास्ते पाकिस्तान और फिर इस्लामाबाद पहुंची है. वहीं, अंजू का कहना है कि नसरुल्लाह से उनकी चार साल पहले दोस्ती हुई थी. फेसबुक की दोस्ती कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला. अब मैं नसरुल्लाह के बिना नहीं रह सकती.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

2 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

4 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

4 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

23 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

24 minutes ago