रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
— भारत एक्सप्रेस
यूपी में मस्जिद के सामने से निकल रही थी कांवड़ियों की यात्रा, तभी मचा बवाल, पत्थरबाजी में कई जख्मी.
Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आज बवाल हो गया. हजारों कांवरियों का जत्था रविवार की दोपहर को मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रहा था. उसी मर्तबा शाहनूरी मस्जिद और उसके आस-पास मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से उनका टकराव हो गया. देखते ही देखते वहां ईंट-पत्थरों की बारिश होने लगी. पथराव में दर्जनभर से ज्यादा कांवरिये (Kanwariyas Attacked in Bareilly) घायल हो गए. इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे.
बवाल बढ़ने पर कई थानों की पुलिस-फोर्स घटनास्थल पर पहुंची. देर शाम तक स्थिति काबू करने की कोशिश जारी रही. पीलीभीत बाईपास पर जाम लग गया, वहीं बस्तियों में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. ईंट-पत्थर लगने से घायल हुए कांवरियों ने पीछे हटने के बजाए वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांवरियों का कहना था कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे. जिसके कारण इस पथराव में दर्जनभर से ज्यादा कांवरिये घायल हो गए हैं.
यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में एक इबादत स्थल के पास की है, जहां दोपहर करीब दो बजे से विवाद शुरू हुआ था. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2000 कांवरियों का जत्था कछला से जल लेने के लिए जा रहा था, तभी शाहनूरी मस्जिद से पथराव शुरू कर दिया गया. एक कांवरिये ने बताया कि, वहां से गुजरते वक्त कांवरिये आपस में गुलाल लगा रहे थे, तभी थोड़ा-सा गुलाल उड़कर इबादत स्थल की ओर चला गया. जिससे दूसरे समुदाय के लोग आग-बबूला हो गए. और, फिर उन्होंने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, रियाज ने चापड़ मारकर अपनी बहन की गर्दन काट दी, फिर बालों को पकड़कर लेकर घूमा
ईंट-पत्थरों से हमला होने पर वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ घंटे बाद पुलिस जाब्ते ने पूर्व पार्षद उस्मान को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि घटना के पीछे वही जिम्मेदार था. कांवरियों का विरोध प्रदर्शन जारी है, पुलिस पीलीभीत बाईपास को खुलवाने में जुटी है. वहीं, सोशल मीडिया पर इस उपद्रव की चर्चा हो रही है.
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कांवरियों पर पथराव की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति स्थापित करने की भरसक कोशिश की. कई आरोपियों को दबोचा गया है.
— भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…