Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आगरा में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, 8 साल की बहन पर भी किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में हुई भर्ती

Agra Dog Attack: बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग दौड़कर आते तब तक कुत्तों ने कई जगहों पर दोनों को काट लिया था.

Dog

सांकेतिक तस्वीर

Agra Dog Attack: आवारा कुत्तों के आतंक और उनसे नुकसान की खबरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो काफी दर्दनाक है. मामला यूपी के आगरा का है जहां आवारा कुत्तों के हमले में पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना डोकी थाना क्षेत्र के कुमारगढ़ गांव में हुई. बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. तभी खूंखार कुत्तों ने अपने हमले में बच्ची की जान ले ली.

बुरी तरह नोच खाया कुत्तों ने

इस दर्दनाक मामले में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, अपने घर के सामने खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इसके बाद खूंखार कुत्ते उस मासूम को खींचकर गांव के बाहर एक खुले मैदान में ले गए. वहीं अधिकारी ने कहा कि दूसरी नाबालिग लड़की, जिसने बच्ची को बचाने की कोशिश की, उस पर भी कुत्तों ने हमला किया, लेकिन वह भागने में सफल रही. पुलिस ने कहा कि जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को भगाया, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया.

दूसरी बच्ची की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने कहा कि कुत्तों ने उसकी गर्दन पर दांत गड़ाए थे. जिस वजह से गहरा घाव हो गया था, ऐसे में उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं दूसरी बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. उसके शरीर पर शरीर पर भी कुत्तों के काटने के कारण घाव ही घाव हैं. बताया जा रहा है कि दिन में करीब 2 बजे चचेरी बहनें कंचन (5) और रश्मि (8) घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाग में खेल रही थीं. तभी यह हादसा हुआ. बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग दौड़कर आते तब तक कुत्तों ने कई जगहों पर दोनों को काट लिया था.

इसे भी पढ़ें: Ballia News: बलिया जिला अस्पताल का बुरा हाल, डॉक्टरों की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं मरीज, वार्ड ब्वॉय चढ़ा रहा है प्लास्टर, तो ट्रेनर ठीक कर रहा है हड्डी

घटना के बाद गांव में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सौरभ सिंह के साथ गए सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन दूसरी लड़की का इलाज चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital