देश

UP News: हड़ताल करने वालों की बिना वारंट होगी गिरफ्तारी…योगी सरकार ने छह महीने के लिए लगाई रोक, जानें वजह

UP News: किसान आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आने वाले 6 महीने के लिए किसी भी तरह से हड़ताल पर रोक लगा जी है. यानी सरकार के अधीन आने वाले विभागों के कर्मचारी अपनी किसी भी मांग को लेकर हड़ताल नहीं कर सकेंगे. अगर कोई कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करता है या सरकार के फैसले का उल्लंघन करता है तो बिना वारंट उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. यह आदेश राज्य सरकार के अधीन सरकारी विभागों, निगम और प्राधिकरण पर लागू होगा. इसको लेकर अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

इस सम्बंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है और जानकारी दी गई है कि, एस्मा एक्ट लगने के बाद कोई भी कर्मचारी हड़ताल-प्रदर्शन करता है तो इसे एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा और उसकी बिना वारंट गिरफ्तारी होगी. बता दें कि, इससे पहले योगी सरकार ने 2023 में छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी थी. उस समय बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण यूपी सरकार को ये फैसला लेना पड़ा था. बता दें कि एस्मा का इस्तेमाल उस वक्त किया जाता है, जब बड़ी संख्या में कई सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं और सरकार का काम बाधित होता है. एस्मा का इस्तेमाल हड़ताल पर रोक लगाने के लिए किया जाता है. बता दें कि अपनी कई मांगों को लेकर देश के कई हिस्सों के किसान सड़क पर उतर चुके हैं और कई दिनों से यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों और जवानों के बीच संघर्ष चल रहा है. गौरतलब है कि, इससे पहले 2020 में भी किसान आंदोलन हुआ था और उस समय किसानों ने अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक साल से अधिक समय तक आंदोलन किया था. तब किसान गर्मी से लेकर ठंडी और बारिश में भी सड़क पर ही बैठे रहे थे.

ये भी पढ़ें-UP Politics: किसान आंदोलन के बीच नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को दी चेतावनी, बोले- बदलें फैसला, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

ये है किसानों की मांगें

बता दें कि किसान फसलों की एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी और किसानों के कर्ज माफ सहित एक दर्जन से अधिक मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. फिलहाल बीते सोमवार को केंद्र सरकार से मांगों को लेकर वार्ता हुई थी, जिसमें केंद्र सरकार ने 2020-21 के पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है. इसी के साथ ही केंद्र सरकार ने 2020-21 के आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई है. तो वहीं किसान अपनी अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन को लेकर डटे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

21 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago