देश

Aligarh News: जेल से छूटकर आए छात्र ने AMU में जमकर की फायरिंग, एक को गोली लगने पर मचा बवाल

Aligarh News: लगातार विवादों में बने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एक बार फिर से फायरिंग की खबर सामने आ रही है. यहां के एसएस नॉर्थ हॉल में जेल से छूटकर आए पूर्व छात्र शोएब ने अपने अन्य साथियों के साथ कैंपस में देर रात अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की, जिसमें एक छात्र को गोली लग गई. घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गय दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही पुलिस और एएमयू इंतजामिया मौके पर पहुंचे और अन्य विद्यार्थियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

सूत्रों के मुताबिक, देर रात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हाल में हर्ष फायरिंग की गई. इस घटना में मुरादाबाद जिले के जेथवाड़ा गांव के निवासी छात्र मोहम्मद रेहान के पैर में गोली लग गयी. इससे पहले ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचता, अन्य छात्र घायल को लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसे भर्ती कराया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है तो वहीं गोली लगने से घायल छात्र मोहम्मद रेहान ने बताया कि वह देर रात एएमयू के एसएस नॉर्थ हाल से डाइनिंग के लिए जा रहा था. इसी दौरान यहां पर पटाखे फोड़े जा रहे थे. घायल छात्र ने जानकारी दी कि जब वह एसएस नॉर्थ हॉल के कमरा नंबर-96 की ओर पहुंचा तो यहां रहने वाले तीन छात्र शोएब, मयंक और हमजा के रूम में गैर कानूनी तरीके से रहने वाले बाहरी दहशतगर्द अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे. घायल छात्र ने ये भी बताया कि इस फायरिंग के दौरान शोएब भी शामिल था और वह इसी फायरिंग के दौरान घायल हो गया.

ये भी पढ़ें– उद्योगपति Mukesh Ambani को धमकी भरे मेल भेजने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार, मांगी थी 400 करोड़ की फिरौती

फायरिंग करने वाले छात्रों को गिरफ्तार करने की मांग

इस गोलीकांड के बाद अन्य छात्रों ने गोलीबारी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंपस में हंगामा करना शुरू कर दिया. इस पर पुलिस ने उनको समझा कर शांत कराया तो वहीं घायल छात्र ने गैर कानूनी तरीके से रहने वाले बाहरी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना के तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस तरह की घटना को पहले भी बाहरी लोग अंजाम देते आ रहे हैं और कई बात ऐसी घटना हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

26 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

28 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

34 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

54 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

1 hour ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

1 hour ago