देश

UP Politics: ‘…अब हम PDA की बात करेंगे”, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर अखिलेश ने सपा की अगली चाल का किया खुलासा

UP Politics: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ जाने के बाद अब सभी दल 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. विधानसभा चुनाव में कुछ खास चमत्कार न कर पाने वाली सपा अब लोकसभा को लेकर तैयारी में जुट गई है. तो वहीं इंडिया इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के साथ विवाद को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ताजा बयान सामने आया है. गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया है. साथ ही कहा है कि अब हम पीडीए की बात करेंगे तो वहीं पुरानी बातों को लेकर कहा है कि वो सब खत्म हो गई है.

बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश यादव से जब कांग्रेस से जुड़े सवाल किए गए और मध्य प्रदेश के दौरान हुए मनमुटाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि ‘अगर मेरी बातचीत से लग रहा हो कि आंख दिखा रहा हूं तो नहीं होगा ऐसा. मैंने कोशिश की है कि अपनी बात को रखूं. कांग्रेस को कोई आंख नहीं दिखा रहा है. कांग्रेस ने परिणाम देख लिया है, अब सबको साथ लेकर चलेगी.’ इसी के साथ ही कमलनाथ के बयानों और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश बोले, ‘वो बात खत्म हो गई है, अब बात इंडिया के गठबंधन की है.’ सपा प्रमुख ने आगे कहा कि ‘वो प्रदेश के चुनाव खत्म हो गए हैं बात अब खत्म हो गई है. अब अगली लड़ाई क्या होगी और अगली चाल क्या होगी उस पर हम लोग विचार कर रहे हैं.’ साथ ही अखिलेश बोले, कमलनाथ से मेरी बात नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Parliament Security: हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं प्रताप सिम्हा, जिनके नाम पर पास लेकर संसद में घुसे थे घुसपैठिए, आरोपियों को लेकर सांसद ने दिया ये जवाब

जो जनता चाहेगी वो करना होगा

इस मौके पर कांग्रेस को आइना दिखाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि ‘राजनीति में कोई किसी को आइना नहीं दिखाता है केवल जनता सर्वोपरी है.’ अखिलेश ने जनता का जिक्र करते हुए कहा कि ‘जनता जो चाहती है वो बात हम लोगों को कहनी पड़ेगी. अगर जनता को पसंद है पीडीए तो हम लोग पीडीए की बात करेंगे.’ इसी के साथ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को एक जमाने में अच्छे दिन पसंद थे लेकिन वो कथनी थी वचन नहीं था.

उनका केवल नारा था

सपा प्रमुख ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ‘अगर बीजेपी का हम आंकलन करेंगे तो अच्छे दिन केवल उनका नारा था उनका वचन नहीं था. अखिलेश ने सवाल किया कि क्या अच्छे दिन आ गए. इसी के साथ कहा कि भाजपा दूसरे का नारा और दूसरे की अच्छी चीजों को अपनाने में अच्छी और समझदार पार्टी है. इसी के साथ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ‘बीजेपी की गारंटी महंगाई है, बरोजगारी की गारंटी है और डीजल-पेट्रोल के महंगाई की गारंटी है.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago