देश

Sultanpur: गोवंश के शवों को ट्रैक्टर से घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड

-आशुतोष मिश्र

Sultanpur: उत्तर प्रदेश में गोवंशों के शवों के साथ लगातार संवेदनहीन व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला सुल्तानपुर का है. यहां के भदैंया ब्लॉक अंतर्गत सौराई गौशाला में गोवंशों के शवों को रस्सी से बांध कर ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं. वहीं ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड करते हुए एडीओ पंचायत कादीपुर को जांच सौंपी गई है. गांव के प्रधान से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

ये मामला बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है और वीडियो भी तभी का है. जानकारी सामने आई है कि सुल्तानपुर के भदैंया के सौंराई गोशाला में बड़ी संख्या में गोवंश का लालन-पालन होता है. इसी दौरान कुछ गोवंशों की मौत हो गई. इस पर गोशाला में ट्रैक्टर से मृत गोवंश को खींचकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया. डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला जल्द से जल्द गौशाला पहुंचे और जिम्मेदारों से पूछताछ की. खबर सामने आई है कि उन्होंने एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव नितेश सिंह, गोशाला संचालक को इस घटना को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई है और कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने गौशाला के दो केयर टेकर को भी हटा दिया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: उद्घाटन से पहले सज रही अयोध्या, बदल रहा रंग-रूप, मठ और मंदिरों में तैयारी तेज, इस दिन तय हुआ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

प्रधान पर भी हो सकती है बड़ी कार्रवाई

उधर इस पूरे मामले को लेकर डीएम कृतिका ज्योत्सना भी सख्त दिखाई दे रही हैं. उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर ग्राम विकास अधिकारी नितेश सिंह को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने पंचायत कादीपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी है. वहीं ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही ग्राम प्रधान को 15 दिन के भीतर डीपीआरओ कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद इस मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है.

दर्ज होगा मुकदमा

वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है. इस पूरे मामले को लेकर जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर से मृत पशुओं का शव घसीटना पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है, जवाब मिलने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago