देश

10वीं-12वीं की परीक्षा में नकल कराने के लिए स्टूडेंट्स से 10-10 हजार ले रहा था पर्यवेक्षक, लोकायुक्त ने पकड़ा

Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पैसा लेकर छात्रों को नकल कराई जा रही है. एक स्कूल में इस बात का पता चलने पर रिश्वतखोर शिक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मामला दमोह के नरसिंहगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां पर्यवेक्षक के रूप में तैनात एक शिक्षक द्वारा नकल के लिए रिश्वत मांगने पर सागर लोकायुक्त ने रिश्वत के 5 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है. शिकायत थी कि यह शिक्षक विद्यालय पर चल रहे बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के बदले में छात्रों से 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था. जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की है.

स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने की थी शिकायत

रिश्वत के इस मामले में लोकायुक्त एडिशनल एसपी राजेश खेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले देवलाई गांव की एक छात्रा के पिता की लोकायुक्त में शिकायत की थी. छात्रा नकल के लिए शिक्षक द्वारा मांगे गए पैसे देने में असमर्थ थी. फिर भी शिक्षक ने उस पर रुपए देने के लिए दबाव बना रहा था.

ऐसे पकड़ा गया शिक्षक

शिक्षक को पकड़ने के लिए टीम ने केमिकल युक्त नोट छात्रा के पिता को दिया और उसे आरोपी शिक्षक के पास भेज दिया. शिक्षक ने जैसे ही केमिकल युक्त नोट रुपए को अपने हाथ में लिया वहा पहुंची टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें: अदालत बनी विधानसभा, 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन की सजा, 19 साल बाद पूर्व भाजपा विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई पर आया फैसला

शिक्षक ने साधी चुप्पी

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. वहीं छात्रा के पिता का कहना है कि शिक्षक ने नकल कराकर अच्छे नंबरों से पास कराने का लालच दिखा पहले 2 हजार रुपए लिए थे उसके बाद 5 हजार रुपये और लिए. पैसे नहीं होने पर मैंने लोकायुक्त में शिकायत कर दी. नकल के इस मामले में शिक्षक पर कार्रवाई करने वाली इस टीम में लोकायुक्त डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, टीआई बीएम द्विवेदी, हवलदार अजय क्षेत्रीय, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष व्यास, संजीव अग्निहोत्री और संतोष गोस्वामी थे.

Rohit Rai

Recent Posts

केरल में नए राज्यपाल के पहले ही फैसले पर बवाल, सरकार और विपक्ष दोनों ने खोला मोर्चा

Kerala news: केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के लोक भवन की रसोई में केवल…

10 minutes ago

अदाणी यूनिवर्सिटी में जुटे दिग्गज, डॉ. प्रीति अदाणी ने सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम को मजबूत करने का दिया मंत्र

Dr Priti Adani at CHIPS 2026: अदाणी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति अदाणी ने सेमीकंडक्टर…

14 minutes ago

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

35 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

39 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

57 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

1 hour ago