देश

UP Assembly Budget Session: 11 दिन चला यूपी विधानसभा का बजट सत्र, केवल 36 मिनट के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

UP Assembly Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया. 18वीं विधानसभा के 2023 के पहले सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी. अबकी विधानसभा का सत्र 11 दिन चला जिसमें केवल 36 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित हुई और कुल 83 घंटे 15 मिनट सदन चला. इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की तरफ से दी गई है.

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने होली की शुभकामनाओं के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की. इस दौरान सदन में समस्त सदस्य मौजूद रहे. यह बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा. कानपुर देहात में मां-बेटी की अग्निकांड में हुई मौत के साथ ही रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ.

कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

राज्य सरकार द्वारा गन्ने के दाम नहीं बढ़ाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया. इस दौरान अखिलेश यादव ने किसानों की आय दोगुनी करने के बीजेपी के वादे की याद दिलाते हुए सरकार पर निशाना साधा. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही विपक्ष ने बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा.

बजट को लेकर चर्चा के दौरान सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने अपनी आपत्तियां जताईं जबकि सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी योजनाएं गिनाईं. दूसरी तरफ, प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का मामला गरमाया रहा. इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

ये भी पढ़ें: अदालत बनी विधानसभा, 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन की सजा, 19 साल बाद पूर्व भाजपा विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई पर आया फैसला

लखनऊ में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ की मेजबानी करने वाली राज्य सरकार से विपक्ष ने यह भी पूछा कि पिछली बैठकों में किए गए निवेश के कितने प्रतिशत वादे को धरातल पर लागू किया गया है. वहीं सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्तावों का जिक्र किया और तमाम योजनाओं के जरिए लोगों को होने वाले लाभ के बारे में बताया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

11 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago