देश

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, सीजेआई ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, SC में न्यायाधीशों की संख्या हुई 34

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जजों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई हैं. इन दो जजों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 34 हो गई है. पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जजों की नियुक्ति को लेकर मंजूरी दी थी.

कॉलेजियम ने की थी नामों की सिफारिश

जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन की नामों की सिफारिश कॉलेजियम ने किया था. जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति है. एन कोटिश्वर सिंह को सबसे पहले 2011 में गुवाहाटी हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. 2013 में जब कोर्ट की स्थापना हुई, तो जस्टिस सिंह को मणिपुर हाई कोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया. उन्हें फरवरी 2023 में जम्मू व कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया. सिंह 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्त होंगे. जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इंफाल में हुआ था. वे (दिवंगत) जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह के पुत्र है, जिन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट के रूप में कार्य किया था और मणिपुर के पहले एडवोकेट जनरल भी रहे थे. जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने 1983 में किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है और 1986 दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है.

कॉलेजियम ने 11 जुलाई को की थी सिफारिश

वहीं जस्टिस आर महादेवन का जन्म 10 जून 1963 में चेन्नई में हुआ था, मद्रास लॉ कॉलेज से उन्होंने कानून की पढ़ाई की. इसके बाद 25 साल तक बतौर वकील काम किया. जस्टिस महादेवन को 2013 में मद्रास हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को इन दोनों जजों के नाम की सिफारिश की थी. कॉलेजियम व्यवस्था के जरिये हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादले पर फैसला होता है.

यह भी पढ़ें : Richa Chadha ने पति Ali Fazal संग शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, बताया- क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?

कॉलेजियम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करते है. उनके अलावा चार और सबसे सीनियर जज होते हैं. जिसे साल 1993 में न्यायालय अपने ही फैसले के द्वारा लेकर आया था. इससे पहले देश के 7 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी. गौरतलब है कि कॉलेजियम ने जस्टिस अनुरुद्ध बोस की 10 अप्रैल, 2024 को और जस्टिस एएस बोपन्न की 19 मई, 2024 को सेवानिवृत्त होने के कारण दो रिक्तियों को भरने के लिए जस्टिस सिंह और जस्टिस महादेवन के नामों की सिफारिश की थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago