देश

महिला लेफ्टिनेंट कर्नल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, परमानेंट कमीशन देने का आदेश

परमानेंट कमीशन की मांग वाली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने परमानेंट कमीशन देने का निर्देश दिया है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हम अनुच्छेद 142 के तहत निर्देश देते हैं कि अपील करने वाली महिला अधिकारी को परमानेंट कमीशन दिया जाए. साथ ही कोर्ट ने 2014 के फैसले के बाद दूसरे सभी समान पद वाले उम्मीदवारों को समान लाभ देने को भी कहा है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हमारा मानना है कि उन्हें गलत तरीके से स्थायी कमीशन का लाभ नही दिया गया और तरीके का एएफटी फैसला उन पर लागू होता है.

सुप्रीता चंदेल की ओर से दायर की गई है याचिका

जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा कि यह एक अच्छी तरह से स्थापित सिद्धांत है कि जब एक पीड़ित ने सरकार के आदेश के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया और राहत हासिल की तो दूसरे लोगों पर भी फैसला लागू होगा, जो इसी तरह की मांग रखते है. कोर्ट ने कहा उन सैनिकों के बारे में भी सोचा जाना चाहिए जो सियाचिन में है. यह याचिका सुप्रीता चंदेल की ओर से दायर की गई है.

सेना अपने क्षेत्र में हो सकती है सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले नवंबर 2021 में सुनवाई कोर्ट ने 11 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि हम सेना और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करेंगे. कोर्ट ने कहा था कि सेना अपने क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट हो सकती है, लेकिन यह संवैधानिक अदालत अपने क्षेत्राधिकार में सुप्रीम है. जिसके बाद सेना ने नरम रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि 11 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने को तैयार है.

कोर्ट ने यह भी कहा था कि जो महिला अधिकारी कोर्ट के समक्ष नही आई है, लेकिन कोर्ट ने आदेश के दायरे में आती है और पात्रता रखती है, उन्हें भी स्थायी कमीशन दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

8 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

21 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

43 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

52 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago