देश

Syrian Civil War: बढ़ते विद्रोह के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों से जल्द देश छोड़ने की अपील

सीरिया में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने सीरिया के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है. इसमें भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे सीरिया की यात्रा से बचें. जो लोग पहले से वहां मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है.

विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963993385973 और ईमेल hoc.damascus@mea.gov.in जारी किया है. मंत्रालय के प्रेस रिलीज में कहा गया है, “हम सीरिया में स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं. नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.”

सीरिया में क्या हो रहा है

सीरिया में विद्रोही गुटों और सरकार के बीच संघर्ष तेज हो गया है. शनिवार को विद्रोही समूहों ने दक्षिणी सीरिया के दारा (Daraa) शहर पर कब्जा कर लिया. दारा वही शहर है, जहां 2011 में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था. दारा अब तक सरकार के नियंत्रण में था. इस हफ्ते यह चौथा ऐसा बड़ा शहर है, जो सरकार के हाथ से निकल गया. यह घटना सीरिया के गृहयुद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है.

दारा का ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व है. यह शहर उस आंदोलन की शुरुआत का गवाह रहा है, जिसने बाद में पूरे सीरिया को हिंसा की आग में झोंक दिया. विद्रोही समूहों ने भारी संघर्ष के बाद इस शहर पर कब्जा किया.

भारतीय नागरिकों पर क्या असर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने सीरिया में लड़ाई तेज होने की खबरों को गंभीरता से लिया है. वहां लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें 14 लोग संयुक्त राष्ट्र संगठनों में काम कर रहे हैं. हमारी टीम उनके संपर्क में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है.”

विद्रोहियों की योजना

सीरिया में सक्रिय इस्लामिक गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अबु मोहम्मद अल-जोलेनी ने कहा है कि उनका लक्ष्य राष्ट्रपति असद की सरकार को गिराना है.

पिछले हफ्ते से विद्रोही समूहों ने तेजी से कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है. इसमें अलेप्पो और हामा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. अब उनकी नजर होम्स (Homs) पर है. अगर विद्रोही होम्स पर कब्जा कर लेते हैं, तो राजधानी दमिश्क का संपर्क समुद्र तट से कट सकता है.


ये भी पढ़ें- ‘बगदादी का करीबी…बशर अल-अशद का सबसे बड़ा दुश्मन’, जानें, कौन है Syria में तख्तापलट के पीछे का मास्टरमाइंड


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

9 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

17 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

32 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

37 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

58 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago