देश

वायु प्रदूषण को लेकर Supreme Court सख्त, दिल्ली- पंजाब समेत 5 राज्यों से 7 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

Delhi Air Pollution:  हर साल ठंड के मौसम में दिल्ली एनसीआर की हवा प्रदूषित हो जाती है. लेकिन इस साल सुप्रीम कोर्ट सख्त है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान की राज्य सरकार को हलफनामा दायर कर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.

फसल जलाने से सबसे ज्यादा प्रदूषण

जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने राज्यों को एक हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस पीके मिश्रा ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले प्रमुख कारणों में से एक फसल जलाने को माना. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से दिल्ली और उसके आसपास प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी थी.

यह भी पढ़ें: मजहब की दीवार, परिवार में तकरार…जमाने से लड़कर रचाई शादी, अब सचिन-सारा की राहें अलग

वायु प्रदूषण की चपेट में दिल्ली-NCR

बता दें कि इन दिनों दिल्ली वायु प्रदूषण की चपेट में है. पंजाब में पराली जलाना एक समस्या बनी हुई है और राज्य में रविवार को खेत में आग लगने की 1,068 घटनाएं दर्ज की गईं, जो इस मौसम में एक दिन में सबसे अधिक है.

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, जहां आमतौर पर ठंड के महीनों के दौरान सबसे खराब वायु गुणवत्ता देखी जाती है, अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सोमवार शाम 4 बजे 347 दर्ज किया गया. वहीं रविवार को 325, शनिवार 304 और शुक्रवार को 261 (खराब) से बिगड़ गया. रोहिणी (406), वज़ीरपुर (416), और मुंडका (414) ने अपनी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ क्षेत्र (एक्यूआई 400 से ऊपर) में दर्ज की.

0 से 50 के बीच AQI बेहतर

शून्य और 50 के बीच  AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

41 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago