सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
विधायक चंद्रभान आक्या और प्रत्याशी नरपत सिंह
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही अंदर काफी खींचतान देखने को मिल रहा है. टिकट कटने से नाराज नेता अपनी पार्टी के आलाकमान के सामने विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश की चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी खुद से ही लड़ती हुई दिखाई दी. यहां इस सीट से प्रत्याशी ने मौजूद विधायक पर ही जुबानी हमला बोला. दरअसल यहां से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटा गया है. उनकी जगह पर पूर्व विधायक रहे नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया है.
नरपत सिंह को टिकट मिलने के बाद मौजूदा विधायाक चंद्रभान आक्या उनका विरोध कर रहे हैं, जिसके चलने उन्होंने उन पर बिना नाम लिए जुबानी हमला बोला.
टिकट मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह 10 दिन इस क्षेत्र में पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पर माथा टेका और एक कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां उन्होंने कहा कि मैं यहां से विधायक था, लेकिन पार्टी के हित में मैंने ये सीट छोड़ी थी. न विरोध किया, न कभी पार्टी के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई. उन्हें थोड़ा सोचना चाहिए, उनको तैयार करने वाला भी मैं ही हूं. मैं कालिका माता और सांवरा सेठ के आशीर्वाद से यहां आया हूं. सभी के पाप का घड़ा फूटेगा.
जाहिर हैं उनकी ये बातें टिकट पर विरोध कर रहे मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के लिए थीं. हालांकि उन्होंने इस दौरान उनका नाम नहीं लिया था. इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई माई का लाल पैदान नहीं हुआ जो मेरे ऊपर एक पैसे का लांछन लगा सके.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट, देखें सूची
बता दें कि बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया है. पार्टी ने इस सीट से पूर्व में विधायक रहे नरपत सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसके बाद से आक्या लगातार उनका विराध कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या चंद्रभान पार्टी का सपोर्ट करेंगे या बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…