देश

सपा के पूर्व विधायक कमलेश पाठक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, जमानत याचिका हुई खारिज, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मामला

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोपी कमलेश पाठक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कमलेश पाठक की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जमानत अर्जी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश सी शर्मा की अवकाशकालीन पीठ ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कमलेश पाठक की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पाठक का इलाके में उनके प्रभाव और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उनकी ओर से दायर जमानत याचिका अनुचित लगती है।

मामले में कोर्ट ने कही ये बात

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कमलेश पाठक के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले स्पष्ट रूप से शिकायतकर्ता के साथ निपटाए गए थे, जो याचिकाकर्ता के प्रभाव और वर्चस्व की ओर इशारा करते है। मामले की सुनवाई के दौरान पाठक की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल कमलेश पाठक को हत्या और हत्या के प्रयास के अलग-अलग मामलों में जमानत दी गई है, लेकिन गैंगस्टर एक्ट मामले की वजह से उन्हें सलाखों के पीछे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  जिसपर कोर्ट ने कहा कि अदालत का एक विचार है कि यूपी से इस तरह का मामला तीन महीने के अंदर समाप्त हो जाएगा। यह ऐसा मामला नही है जहां हम अपने विवेक का प्रयोग कर सकते है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण का मतदान संपन्न हुआ, 56% से ज्यादा वोट पड़े; जानिए अब तक देश की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुका

इस मामले के बाद लगा था गैंगस्टर एक्ट

पीठ ने कहा कि कमलेश की जैसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले शख्स के साथ हमें नही लगता कि हम ऐसा कोई आदेश पारित करेंगे। बता दें कि कमलेश पाठक पर यूपी के औरैया में दोहरे हत्याकांड में कथित संलिप्तता के बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मार्च 2020 में यूपी के औरैया शहर के नारायण मोहल्ले में पंचमुखी हनुमान मंदिर में 37 साल के अधिवक्ता मंजुल चौबे के साथ ही उनकी 24 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंदिर का प्रबंधन और उसकी देखभाल मृतक का परिवार ही करता था। इस मामले में पूर्व एमएलसी पाठक सहित उनके दो भाइयों और 11 अन्य मंदिर की जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया था।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

16 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

29 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

42 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

54 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago