केकेआर Vs एसआरएच (फोटो- SRH)
IPL 2024, Playoff Weather Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. लीग स्टेज के सभी मैच खत्म हो गए हैं. अब प्लेऑफ का पहला मुकाबला मंगलवार 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. क्वालिफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की चुनौती होगी. इस स्टेडियम में पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इन सबके बीच फैंस इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि यदि क्वालिफायर-1 बारिश के कारण रद्द हो गया तो क्या होगा? आइए आईपीएल के पहले क्वालिफायर के पूरे समीकरण को समझते हैं.
आईपीएल के लीग चरण में पिछले कुछ मुकाबले में बारिश ने खलल डाली है. अगर क्वालिफायर-1 में बारिश हुई, तो सबसे पहले अंपायर मैच को किसी भी हाल में कराने की सोचेंगे. ज्यादा देर तक बारिश हुई तो पांच को कम से कम 5-5 ओवर का करवाएंगे. अगर ये भी नहीं हुआ तो सुपर ओवर करवाने की कोशिश करेंगे. अगर वो भी नहीं हुआ तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा. मैच अगर एक भी गेंद फेंके बिना रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ज्यादा अंक वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो केकेआर को फायदा हो जाएगा और वो फाइनल में पहुंच जाएगी. उसके बाद हैदराबाद को क्वालिफायर दो खेलना होगा.
अगर एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में भी बारिश के कारण खेल रद्द होता है तो ज्यादा अंक वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबले के लिए एक दिन रिजर्व रखा गया है लेकिन अगर रिजर्व डे में भी बात नहीं बनती है तो पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ज्यादा अंक वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. हालांकि, मंगलवार को अहमदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश की संभावना काफी कम है. तापमान 31-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत इन 4 टीमों पर रहेगी नजरें
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…