देश

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक, सदस्यता होगी बहाल

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है. इस मामले पर देशभर में सियासत गरमाई थी. मोदी सरनेम मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी जो इस तरह के मामलों की अधिकतम सजा होती है.

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने अधिकतम सजा की कोई वजह नहीं बताई. राहुल गांधी को मिली राहत बहुत राजनीतिक मायने रखती है. अब कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है यह नफरत पर मोहब्बत की जीत है. इससे पहले राहुल गांधी क्या चुनाव लड़ सकते हैं? इसी पर सस्पेंस बरकरार था. यदि उनकी यह सजा बरकरार रहती तो आने वाले 2 चुनावों तक वह अयोग्य ही रहते. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक राहुल गांधी के लिए न सिर्फ राहत की खबर है बल्कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी ‘इंडिया’ नाम से बनाए गए विपक्षी एकजुटता मंच के लिए भी बड़ी खबर है.

राहुल गांधी की सजा पर रोक के मायने

दरअसल अब विपक्षी एकजुटता की मुंबई में होने वाली बैठक में राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे. उनके चेहरे को लेकर परहेज करने वाली ममता बनर्जी पहले ही बेंगलुरु की बैठक के मंच पर उन्हें ‘हम सबके फेवरेट’ कहकर संबोधित कर चुकी हैं. यानी राहुल को विपक्ष एक बड़े चेहरे के तौर पर सामने रख सकता है. हालांकि आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पहले राहुल के चेहरे से दूरियां बनाते दिखाई दिए थे. वहीं भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी की छवि में एक परिवर्तन देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों की बस्तियों को बुलडोजर ने किया ध्वस्त, कई जिलों में हिंसा के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

उन्हें जो सजा मिली उसे कर्नाटक के चुनाव में भी कांग्रेस ने जमकर भुनाया. कहना मुश्किल है कि सहानुभूति का कितना समर्थन राहुल गांधी को मिला लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी की सजा पर यह रोक स्पष्ट तौर पर यह बताती है कि अब कांग्रेस आगामी चुनाव में इसको जमकर भुनाने वाली है. खासतौर पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में, जहां पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना में सीधा सीधा मुकाबला कांग्रेस को अपने विरोधी दलों से करना है. राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी. आगामी दिनों में इसका कितना फायदा कांग्रेस और विपक्षी एकजुटता का मंच उठाता है यह देखने वाली बात होगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

37 seconds ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

49 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

1 hour ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

2 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago