Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: IPS Rahul Balhara पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित से ही कहा- हाजिर हो

दिल्ली में एक युवक ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी (IPS Rahul Balhara) पर कांच के ग्लास से हमला करने का आरोप लगाया. पीड़ित के सिर से खून बहने की तस्वीर और आपबीती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है.

Delhi: IPS Rahul Balhara

पीड़ित विकास धायल ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में हुए एक वैवाहिक समारोह के दौरान 2013 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा पर एक युवक के सिर पर शराब के नशे में कांच का ग्लास मारने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

विकास धायल नाम के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x.com/VikasDhayal18 पर इस घटना को लेकर एक वीडियो और फोटो पोस्ट किया.

विकास ने बताया कि उसने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने के बजाय, दिल्ली पुलिस के थानेदार ने उसे ही पूछताछ के लिए थाने में हाजिर होने का नोटिस थमा दिया. विकास ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने उसे और उसके दोस्तों को धमकाने का काम किया.

Delhi IPS Rahul Balhara

विकास ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारे माता-पिता को गुमराह किया जा रहा था. 8 दिसंबर की रात 8:00 बजे तक वे (पुलिसकर्मी) मेरे उन दोस्तों को धमका रहे थे, जो यूपीएससी मेन्स की परीक्षा में शामिल हुए थे. उनमें से एक इस सिविल सेवा में है.” विकास ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके माता-पिता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे थे कि फर्जी शिकायतों के जरिए उनके सिविल सेवा में जाने के सपनों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

विकास धायल ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए. मेरा सिर फोड़ दिया गया था, बहुत खून बहा था. वर्दी के नशे में चूर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने मुझ पर जुल्म ढहाया. उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना न केवल मेरे लिए बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी अपमानजनक और शर्मनाक है.

पीड़ित के मुताबिक, उसे पुलिस से ये नोटिस मिला

पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनी घटना

यह मामला दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि आरोपित एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हैं और इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. अब देखना यह होगा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कैसे करती है और क्या आरोपित अधिकारी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जाती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital