ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू
इलाहाबाद हाई कोर्ट से ज्ञानवापी का सर्वे करने के लिए ASI को हरी झंडी मिलने के बाद आज (4 अगस्त) से दोबारा सर्वे का काम शुरू हो गया है. सुबह सात बजे एएसआई की 51 सदस्यीय टीम परिसर में पहुंचकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है. सर्वे को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं. ज्ञानवापी परिसर के 300 मीटर के दायरे में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
सुरक्षा में 2 आईपीएस, 4 एडिशनल एसपी, 6 डिप्टी एसपी और 10 पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा करीब 200 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है कि किसी भी तरह से माहौल खराब होने न पाए. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ज्ञानवापी परिसर में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 17वीं शताब्दी में क्या मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर पर किया गया है ?
गौरतलब है कि जिला अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 21 जुलाई से ज्ञानवापी का सर्वे कराए जाने के आदेश दिए थे. जिसकी रिपोर्ट 4 अगस्त को सौंपने के लिए कहा था. 21 जुलाई को सर्वे का काम शुरू किया गया था, लेकिन तभी मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. एससी ने सुनवाई करते हुए सर्वे पर रोक लगा थी. इसके अलावा अंजुमन इंतजामिया कमेटी को हाई कोर्ट जाने को कहा था.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. साथ ही सर्वे को जारी रखने के आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार सुबह से सर्वे शुरू हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…