Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम शुरू, ASI की 51 सदस्यीय टीम पहुंची अंदर, 300 मीटर के दायरे में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट से ज्ञानवापी का सर्वे करने के लिए ASI को हरी झंडी मिलने के बाद आज (4 अगस्त) से दोबारा सर्वे का काम शुरू हो गया है.

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू

इलाहाबाद हाई कोर्ट से ज्ञानवापी का सर्वे करने के लिए ASI को हरी झंडी मिलने के बाद आज (4 अगस्त) से दोबारा सर्वे का काम शुरू हो गया है. सुबह सात बजे एएसआई की 51 सदस्यीय टीम परिसर में पहुंचकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है. सर्वे को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं. ज्ञानवापी परिसर के 300 मीटर के दायरे में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

सुरक्षा में 2 आईपीएस, 4 एडिशनल एसपी, 6 डिप्टी एसपी और 10 पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा करीब 200 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है कि किसी भी तरह से माहौल खराब होने न पाए. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ज्ञानवापी परिसर में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 17वीं शताब्दी में क्या मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर पर किया गया है ?

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

गौरतलब है कि जिला अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 21 जुलाई से ज्ञानवापी का सर्वे कराए जाने के आदेश दिए थे. जिसकी रिपोर्ट 4 अगस्त को सौंपने के लिए कहा था. 21 जुलाई को सर्वे का काम शुरू किया गया था, लेकिन तभी मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. एससी ने सुनवाई करते हुए सर्वे पर रोक लगा थी. इसके अलावा अंजुमन इंतजामिया कमेटी को हाई कोर्ट जाने को कहा था.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा विधेयक, अब राज्यसभा की बारी, ये पार्टियां तय करेंगी विधेयक का भविष्य, INDIA को लग सकता है तगड़ा झटका

आज से दोबारा शुरू हुआ सर्वे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. साथ ही सर्वे को जारी रखने के आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार सुबह से सर्वे शुरू हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital