देश

वे EVM हैक करने की कोशिश कर रहे, हमें सबूत मिले हैं- ममता बनर्जी ने BJP पर हमला बोलते हुए किया बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘INDIA’ 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद देश को बर्बादी, सांप्रदायिक तनाव और बेरोजगारी से बचाएगा. सीएम ममता ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2024 में  ‘INDIA’ जीतेगा और देश के लोगों के लिए काम करेगा. इसके अलावा ममता बनर्जी ने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वे हिंसा के रास्ते पर चलते हैं.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमें इस बात के सबूत मिले हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीतने की कोशिश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक करने की कोशिश कर रही है.

ममता का दावा, EVM हैक करने की कोशिश कर रही BP

ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीजेपी ”ईवीएम को हैक” करने की कोशिश कर रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम बनर्जी ने कहा कि, “वे (बीजेपी) पहले से ही योजना बना रहे हैं कि (आम चुनाव कैसे जीता जाए). वे ईवीएम को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं, हमने इस बारे में सुना है और भी सबूत हासिल किए हैं. इसके साथ ही अभी और ज्यादा सबूत प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों की अगली बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी.”

यह भी पढ़ें- Haryana: नूंह से फैली हिंसा की आग पानीपत तक पहुंची, उपद्रवियों ने मृतक अभिषेक के इलाके में की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, पूरा एरिया सील

‘हिंसा हमेशा से बीजेपी की डिक्शनरी का हिस्सा रही’

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हिंसा हमेशा से ‘‘भाजपा के डिक्शनरी’’ का हिस्सा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘उनके डिक्शनरी में संविधान नहीं बल्कि हिंसा है.’’ उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दलों की हालिया बैठकों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारत हमारी मातृभूमि है. इसलिए, ‘इंडिया’ गठबंधन मातृभूमि द्वारा और मातृभूमि के लिए है. जबकि NDA में कोई मूल्य नहीं है. इतने साल तक उन्होंने आपस में कोई बैठक नहीं की.’’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago