देश

कांग्रेस पार्टी में ‘शामिल’ होने की बात पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने क्या स्पष्टीकरण दिया…

लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

मीडिया पर बात करते हुए अपने इस कदम को लेकर उत्कृष्ट ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बात कहीं जा रही है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है. उनका कहना है कि पार्टी मुखिया और अपने पिता के निर्देश पर उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को सिर्फ अपना समर्थन दिया है.

इससे पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक मनोज पांडे को अपनी तरफ करके यहां से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को झटका दिया था.

दो बार इस सीट से हार चुके हैं

उत्कृष्ट बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर ऊंचाहार सीट से पहले भी चुनाव पहले ही लड़ चुके हैं. वह दो बार इस सीट से हार का सामना कर चुके हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से लड़ाना चाहते थे, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. अखिलेश यादव उनकी जगह अपने करीबी माने जाने वाले मनोज पांडेय को चुनावी मैदान में उतार दिया था.

मनोज पहले सपा से लड़ चुके हैं चुनाव

अखिलेश के करीबी माने जाने वाले मनोज पांडे पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में से एक रहे हैं. अखिलेश ने मनोज पर विश्वास जताते हुए उन्हें 2022 में टिकट दिया और वह वहां से चुनाव जीत गए थे. अब लोकसभा चुनाव में मनोज पाला बदलकर भाजपाई हो गए.

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि उत्कृष्ट मौर्य के कांग्रेस में आने से रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को फायदा होगा. बताया जा रहा है कि बीजेपी मनोज पांडे के पाला बदलने का जो माहौल बना रही है, उस पर यह एक काउंटर अटैक है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

18 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

21 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

35 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

35 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

37 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

51 minutes ago