चुनाव

राहुल गांधी खुद तो बोल नहीं पाते, दूसरों के इशारे पर बोलते हैं…उनको यह वहम है कि देश के PM बनेंगे— गिरिराज सिंह

Giriraj Singh vs Rahul Gandhi: मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी खुद नहीं बोल पाते, वे दूसरों के इशारे पर बोलते हैं. उनको कोई इशारा न करे तो उनको पता ही नहीं होता कि क्या बोलना है. ऐसा व्यक्ति यह वहम पाले हुए है कि वो देश का प्रधानमंत्री बनेगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर प्रति​क्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में शनिवार (18 मई) को यह बात कही. ANI से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा— “राहुल गांधी को मैं चुनौती देता हूं ​कि कोई पर्ची लिखकर न दे…दूसरों से इशारा न ​मिले तो बोल नहीं पाओगे. ऐसा व्यक्ति जो खुद के इशारे पर नहीं बोल पाता हो, उसको इतना वहम है…ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता है.” ये कितना हास्यास्पद है.

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं.

गिरिराज सिंह ने लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अति पिछड़ों की नौकरी को छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा— लालू प्रसाद यादव हिन्दुस्थान को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव के चुनावी वायदों पर गिरिराज सिंह ने कहा, “जिसका बाप कुछ नहीं किया तो उसका बेटा क्या करेगा?”

यह भी पढ़िए: स्मृति ईरानी के लिए समर्थन जुटाने अमेठी पहुंचे अमित शाह, कमल के झंडों से घिरे भगवा रथ पर सवार होकर ऐसे किया रोड शो

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago