देश

‘अब 16-16 बच्चे पैदा करें नवविवाहित जोड़े…’, आंध्र के CM नायडू के बाद तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन का बयान

M K Stalin: देश में राजनेताओं द्वारा आमजन को ‘ज्यादा बच्चे’ पैदा करने की नसीहतें फिर दी जाने लगी हैं. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद अब तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने भी लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है.

सीएम MK स्टालिन ने चेन्नई में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहा— “अब समय आ गया है कि हमारे यहां नवविवाहित जोड़े 16 बच्चे पैदा करें.” स्टालिन ने यह बयान चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया.

उपरोक्त कार्यक्रम में सीएम MK स्टालिन की मौजूदगी में 31 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया था. इस दौरान सीएम स्टालिन ने दावा किया कि तमिलनाडु में पहले बुजुर्ग नए-नवेले जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद देते थे. मगर, अब ऐसा समय आ गया है कि 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा किए जाएं.

सीएम MK स्टालिन

16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा किए जाएं: मुख्यमंत्री

सीएम स्टालिन बोले, “एक जमाने में जब बड़े-बुजुर्ग कहते थे कि तुम 16 संतानें प्राप्त करो और समृद्ध जीवन जियो, तो इसका मतलब 16 संतानें नहीं, बल्कि 16 प्रकार की संपत्ति थी. जिसमें गाय, घर, पत्नी, संतान, शिक्षा, जिज्ञासा, ज्ञान, अनुशासन, भूमि, जल, आयु, वाहन, सोना, संपत्ति, फसल और प्रशंसा शामिल हैं. लेकिन अब कोई आपको 16 प्रकार की संपत्ति का आशीर्वाद नहीं देते, बल्कि पर्याप्त संतान होने और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद देते हैं.’

‘हमारे तमिलनाडु में आबादी कम हो रही है, इसलिए जनसंख्या वृद्धि दर बढ़े’

सीएम ने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि नवविवाहित जोड़े 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करें. इंडिया टुडे के मुताबिक, उन्होंने तमिलनाडु में जनसंख्या वृद्धि की बात करते हुए कहा, “हमारी आबादी कम हो रही है जिसका असर हमारी लोकसभा सीटों पर भी पड़ेगा, इसलिए क्यों ना हम 16-16 बच्चे पैदा करें.”

बेटे उदयनिधि के साथ सीएम स्टालिन

हिंदुओं के बारे में सीएम स्टालिन के विचार

सीएम स्टालिन हिंदू संप्रदाय से नहीं हैं. अपने पिता की तरह स्टालिन ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह नास्तिक हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि वह किसी भी मत-मजहब की आस्था के खिलाफ नहीं हैं. उनके बेटे उदयनिधि सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के कारण निशाने पर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

24 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago