Categories: खेल

दीपिका ने मेक्सिको में सिल्वर के साथ छठा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल पदक जीता

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीतकर अपना छठा वर्ल्ड कप फाइनल मेडल हासिल किया. फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन की ली जियामन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन दीपिका ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने ली की चीनी साथी यांग जियाओली को 6-0 से हराया और फिर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली एलेजांद्रा वैलेंसिया को 6-4 से उनके ही घर में मात दी.

दीपिका ने कहा, “इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना और जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है. अब मैं इससे भी ज्यादा मेहनत करूंगी.” वहीं, ली ने अपने पहले ही प्रयास में इस प्रीमियर अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष 8 तीरंदाज हिस्सा लेते हैं, जो या तो तीन वर्ल्ड कप स्टेज में से एक जीतकर या अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करते हैं.


ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर जीता पहला खिताब


ली ने कहा, “पहला मुकाबला थोड़ा तनावपूर्ण था, लेकिन आखिरी दो मुकाबले कुछ ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगे. मैंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन पहले मैच की तुलना में बाद के मैचों में मैं कम नर्वस थी. मैं बस अच्छे तीर मारने की कोशिश कर रही थी, जीत या हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचा.” पांच सदस्यीय भारतीय टीम, जिसमें तीन कंपाउंड और दो रिकर्व तीरंदाज थे, ने इस सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में एक मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago