teacher sleeping viral video
Teacher Sleeping viral Video: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल से एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है. टीचर पढ़ाने के बजाय स्कूल में सोते रहते हैं और बच्चे पढ़ने के बजाय स्कूल के ग्राउंड में खेलते रहते हैं. शिक्षकों की लापरवाही मामले पर ग्रामीणों ने कई बार स्कूल प्रभारी से भी इसकी शिकायत की, पर कोई असर नहीं हुआ और लगातार शिक्षकों के द्वारा लापरवाही के मामले देख गांव वालों ने खुद ही सबक सिखाया.
इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल के प्रभारी गौतम कुमार को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने क्लास में सोते हुए उनका वीडियो बना लिया. स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी जनगणना कार्य में लगी है. जैसे ही सभी शिक्षक सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते, प्रभारी पढ़ाने के बजाय आराम से क्लास में सो जाते हैं. इस दौरान सभी बच्चे प्रभारी सर को सोता देख क्लास छोड़कर मैदान में क्रिकेट खेलने निकल जाते है.
ये भी पढ़ें: इस खतरनाक मैकेनिक से हो जाए सावधान, दिल्ली वालों की उड़ाई नींद; जानें क्या है पूरा मामला
ग्रामीणों का आरोप है कि वे बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन प्रभारी उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं. स्कूल टाइम में भी बच्चे दिनभर मैदान में खेलते हैं और घर में भी खेलते ही हैं तो पढाई कब करेंगे. स्कूल टाइम पर प्रभारी क्लास में मुंह ढककर सो जाते हैं. इससे पहले प्रभारी पर स्कूल कैंपस में एक महिला को छड़ी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर बीईओ अमित कुमार ने कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था. बीईओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लगातार शिकायत मिल रही है. स्कूल के दौरान शिक्षक का सोते हुए वीडियो सामने आया है, इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…