Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छात्र मैदान में, क्लास में खर्राटा मारते हैं शिक्षक! मास्टर साहब का सोते हुए वीडियो वायरल

Teacher Sleeping viral Video: बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है, शिक्षक पढ़ाने के बजाय क्लास में सोते रहते हैं, इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

teacher sleeping viral video

teacher sleeping viral video

Teacher Sleeping viral Video:  बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल से एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है. टीचर पढ़ाने के बजाय स्कूल में सोते रहते हैं और बच्चे पढ़ने के बजाय स्कूल के ग्राउंड में खेलते रहते हैं. शिक्षकों की लापरवाही मामले पर ग्रामीणों ने कई बार स्कूल प्रभारी से भी इसकी शिकायत की, पर कोई असर नहीं हुआ और लगातार शिक्षकों के द्वारा लापरवाही के मामले देख गांव वालों ने खुद ही सबक सिखाया.

टीचर का सोते हुए वीडियो हुआ वायरल

इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल के प्रभारी गौतम कुमार को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने क्लास में सोते हुए उनका वीडियो बना लिया. स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी जनगणना कार्य में लगी है. जैसे ही सभी शिक्षक सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते, प्रभारी पढ़ाने के बजाय आराम से क्लास में सो जाते हैं. इस दौरान सभी बच्चे प्रभारी सर को सोता देख क्लास छोड़कर मैदान में क्रिकेट खेलने निकल जाते है.

 

ये भी पढ़ें: इस खतरनाक मैकेनिक से हो जाए सावधान, दिल्ली वालों की उड़ाई नींद; जानें क्या है पूरा मामला

अमित कुमार ने कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था पत्र

ग्रामीणों का आरोप है कि वे बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन प्रभारी उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं. स्कूल टाइम में भी बच्चे दिनभर मैदान में खेलते हैं और घर में भी खेलते ही हैं तो पढाई कब करेंगे. स्कूल टाइम पर प्रभारी क्लास में मुंह ढककर सो जाते हैं. इससे पहले प्रभारी पर स्कूल कैंपस में एक महिला को छड़ी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर बीईओ अमित कुमार ने कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था. बीईओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लगातार शिकायत मिल रही है. स्कूल के दौरान शिक्षक का सोते हुए वीडियो सामने आया है, इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital