Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस खतरनाक मैकेनिक से हो जाए सावधान, दिल्ली वालों की उड़ाई नींद; जानें क्या है पूरा मामला

Delhi Robbery Crime News: दिल्ली में एक व्यक्ति दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा है. यह शख्स घरों की डोर बेल बजाता है और लूटपाट करता है.

Delhi Crime news

Delhi Crime news

Delhi Robbery Crime News: दिल्ली में एक CCTV फुटेज से लोगों में डर का माहौल है. दरअसल दिल्ली में एक व्यक्ति दिन दहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा है. आरोपी हाथ में बैग लिए शातिर अंदाज में कॉलोनियों में घूमता दिखाई देता है. यह शख्स दिनदहाड़े घरों की डोर बेल बजाता है और दरवाजा खुलते ही लूटरपाट की वारदात को अंजाम देता है और वहां से निकल जाता है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी की कई घरों के CCTV फुटेज में आरोपी साफ नजर आ रहा है उसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है. आरोपी पिछले 20 दिनों से लगातार घटानाओं को अंजाम दे रहा है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला…

बेखौफ दिल्ली की सड़कों पर घूम रहा है अपराधी

आरोपी जिस तरह से वारदात को अंजाम दे रहा है वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. फोटो में आप देख सकते हैं कि आरोपी हाथ में बैग लिए है जिसमें वह धारदार हथियार चापड़ रखे है. आरोपी यह बैग लेकर लोगों के घर जाता है और डोर बेल बजाता है. आरोपी कभी खुद को RO मैकेनिक तो कभी खुद को AC फ्रिज सही करने वाला बताता है और घरों में एंट्री कर वारदात को अंजाम देता है. आरोपी अक्सर दोपहर के वक्त लोगों के घरों में जाता है क्योंकि उस वक्त ज्यादातर घरों में महिलाएं अकेली होती हैं. महिलाओं को अकेला पाकर आरोपी लूटपाट करता है और निकल जाता है.

पकड़े जाने के डर से भाग जाता है आरोपी

8 मई 2026 को केशवपुरम की घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल उस दिन आरोपी कई घरों की घंटियां बजाता है. जब कहीं एंट्री नहीं मिलती तो वह दूसरी मंजिल पर स्थित एक व्यापारी के घर पहुंचता है और डोर बेल बजाता है, जैसे ही महिला दरवाजा खोलती है, आरोपी अंदर घुस जाता है. पहले खुद को मैकेनिक बताता है और फिर अचानक बैग से बड़ा धारदार चापड़ से महिला पर वार करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा जाता है और महिला को धक्का देकर बाहर निकलता है. पकड़े जाने के डर से वह पास के खाली प्लॉट में हथियार फेंक सोसाइटी से बाहर निकल गया.

यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई दोस्ती, ई-मेल पर किया प्रपोज; फिर शादी और तलाक, पढ़ें प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी

इससे पहले पीतमपुरा के मौर्या एन्क्लेव इलाके में आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जानकारी के अनुसार आरोपी अपने ही एक परिचित के घर गया, उस वक्त घर में सिर्फ एक किशोर मौजूद था. आरोपी ने चापड से किशोर को डराकर घर से करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये का सोना चुराया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital