Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बक्सर में जन विश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- BJP है डस्टबिन

RJD Jan Vishwas Yatra Buxar: पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- “पहले हम कहते थे कि बीजेपी वाशिंग मशीन है. किंतु, अब मैं कहता हूं कि वह वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी है”.

Jan Vishwas Yatra

जन विश्वास यात्रा के दौरान मंच पर तेजस्वी यादव.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

RJD Jan Vishwas Yatra: अपने जन विश्वास यात्रा के क्रम में गुरुवार रात्रि बक्सर पहुंचे राजद नेता एव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में जनसभा संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने कहा- बीजेपी है डस्टबिन

किला मैदान में बेकाबू भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले हम कहते थे कि बीजेपी वाशिंग मशीन है. किंतु, अब मैं कहता हूं कि वह वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी है. जितने भी लोग हैं उनको उसमें लेकर शामिल कर लेती है. बिहार में रोजगार के मामले क्रेडिट को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब मैं नीतीश कुमार से 10 लाख रोजगार की बात की तो उन्होंने कहा था कि पैसा कहां से आएगा अपने बाप के यहां से लाएगा.

नीतीश कुमार से नहीं चल रहा है बिहार, बोले- तेजस्वी यादव

लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार बनी तो मैंने इसे पूरा किया और लाखों लोगों को रोजगार और नौकरी दिया. महागठबंधन की ही सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाने का काम किया है. तेजस्वी ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है. उनको भाजपा ने हाईजैक कर लिया है.

बक्सर में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित राजद और कांग्रेस के विधायक मौजूद थे. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए लोगों को पटना में 3 मार्च को आयोजित होने वाली रैली में शरीक होने का आह्वान भी किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital